1 लाख से अधिक लोगों ने छोड़ा तंबाकू*
केंद्र की तंबाकू निषेध के लिए संचालित राष्ट्रीय हेल्पलाइन पर प्राप्त 4.77 लाख कॉल में से एक लाख 44 हजार 938 कॉलर ने तंबाकू का सेवन छोड़ दिया है।तंबाकू छोड़ने वालों की सूची में उत्तर प्रदेश सबसे ऊपर है। इस राष्ट्रीय हेल्पलाइन का संचालन वल्लभभाई पटेल चेस्ट इंस्टीट्यूट द्वारा किया जाता है। वर्ष 2016 में शुरुआत के बाद से ‘नेशनल टोबेको क्विट लाइन सर्विसेज’ की हेल्पलाइन पर करीब 82 लाख कॉल प्राप्त हुई हैं।






