थम गया चुनाव प्रचार: अब 1 जून को वोटिंग; दांव पर पीएम मोदी, ममता बनर्जी के भतीजे और लालू की बेटी समेत इन दिग्गजों की साख*
लोकसभा चुनाव 2024 के आखिरी चरण का चुनावी अभियान भी आज यानी गुरुवार को शाम पांच बजे थम गया। अब 1 जून को सातवें चरण का मतदान होगा। इस चरण में आठ राज्यों की 57 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। इसी के साथ सातों चरण के चुनाव संपन्न हो जाएंगे। आखिरी चरण में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की वाराणसी सीट भी शामिल है। अब 1 जून को सातवें चरण का मतदान होगा। इस चरण में आठ राज्यों की 57 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। इसी के साथ सातों चरण के चुनाव संपन्न हो जाएंगे। अंतिम चरण के इस चुनाव में जिन प्रमुख सीटों पर मतदान है, उसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की वाराणसी सीट भी शामिल है।






