अमित शाह का विपक्ष पर बड़ा हमला

अमित शाह का विपक्ष पर बड़ा हमला*
गृह मंत्री आमत शाह ने रविवार को कहा कि पाचवें चरण तक हमारी सरकार बननी तय हो गई है। हम 310 सीटें पार कर गए हैं। छठे व सातवें चरण के चुनाव में 400 पार कर जाएंगे। चुनाव में एक तरफ इंडी है तो दूसरी तरफ एनडीए के नरेंद्र मोदी हैं, जिन पर एक पैसा भी लेने का आरोप नहीं है। मोदी सरकार ने नक्सलवाद को समाप्त किया। झारखंड, बिहार, ओडिशा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में नक्सलवाद समाप्त हो गया है। यदि आपने थोड़ी सी भी गलती की, वोट बिगाड़ा, इधर-उधर हुए तो माले आ जाएगा, फिर से नक्सलवाद को बढ़ाएगा और पुराना दौर लौटेगा। अगर माले को रोकना है, तो आपके पास एक ही विकल्प है- नरेंद्र मोदी। शाह ने कहा कि एक तरफ गर्मी शुरू होते ही छु‌ट्टी पर विदेश जाने वाले राहुल गांधी हैं, वहीं दूसरी तरफ नरेंद्र मोदी हैं, जो दीवाली में सरहद पर जवानों के बीच पहुंच कर मिठाई खिलाते हैं।

2144 views