प्रधानमंत्री मोदी ने संकट मोचन मंदिर में टेका मत्था, लोकसभा चुनाव में जीत का मांगा आशीर्वाद*
वाराणसी में पीएम मोदी का महिलाओं के साथ सबसे बड़ा सम्मेलन मंगलवार को डॉ. संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में हुआ। मातृशक्ति सम्मेलन में महिलाओं से पीएम मोदी ने ज्यादा से ज्यादा मतदान बढ़ाने की अपील की संकट मोचन मंदिर में पीएम मोदी ने दर्शन – पूजन किया। इसके बाद पीएम मोदी का काफिला वहां से निकला। थोड़ी देर में वो बरेका में स्थित अतिथि गृह में पहुंचेंगे।पीएम नरेंद्र मोदी सड़क मार्ग से संकट मोचन मंदिर पहुंच गए हैं। यहां पूजन- अर्चन कर चुनाव में प्रचंड जीत की कामना करेंगे।






