दिल्ली पुलिस ने CM आवास से CCTV DVR किया जब्त

दिल्ली पुलिस ने CM आवास से CCTV DVR किया जब्त*
AAP सांसद स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट मामले की जांच के सिलसिले में दिल्ली पुलिस सीएम केजरीवाल के आवास पर पहुंची। पुलिस ने मौके से सीसीटीवी और डीवीआर जब्त कर लिया है और वहां से निकल चुकी है। इससे पहले, एडिशनल डीसीपी अंजिता चेप्याला, सिविल लाइन्स थाने के एसएचओ समेत दिल्ली पुलिस की एक टीम सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंची थी। जांच एजेंसी सीएम आवास पर इसलिए पहुंची थी, ताकि घटना का डीवीआर अभी तक उपलब्ध नहीं कराया गया था। वहीं, सीएम अरविंद केजरीवाल भी बीजेपी मुख्यालय की तरफ मार्च खत्म कर अपने आवास पर पहुंच चुके हैं। उधर पुलिस ने पूरे इलाके धारा 144 लागू कर दिया था। इस वजह से आप नेताओं को पुलिस ने बीजेपी मुख्यालय की तरफ नहीं बढ़ने दिया।

2010 views