2024 तो छोड़िए 2029 में भी पीएम बनेंगे मोदी’ अरविंद केजरीवाल के दावे पर राजनाथ सिंह का दो टूक जवाब

2024 तो छोड़िए 2029 में भी पीएम बनेंगे मोदी’ अरविंद केजरीवाल के दावे पर राजनाथ सिंह का दो टूक जवाब*
कुछ दिनों पहले सीएम अरविंद केजरीवाल ने दावा किया था कि अगले साल पीएम मोदी रिटायर हो जाएंगे और अमित शाह प्रधानमंत्री बनेंगे। सीएम केजरीवाल के इस दावे पर राजनाथ सिंह ने जवाब दिया है। राजनाथ सिंह ने कहा कि मैं कहना चाहता हूं कि 2024 में भी नरेंद्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री बनेंगे और 2029 में भी वो भारत के प्रधानमंत्री बनेंगे। सीएम केजरीवाल के इस दावे पर भाजपा नेता लगातार जवाब दे रहे हैं। आज (17 मई) केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने सीएम केजरीवाल के दावे पर जवाब देते हुए कहा,”मेरी बात आप सुन लीजिए। भारतीय जनता पार्टी के एक वरिष्ठ नेता होने के नाते ये मैं कहना चाहता हूं कि 2024 में भी वो भारत के प्रधानमंत्री बनेंगे और 2029 में भी वो भारत के प्रधानमंत्री बनेंगे।”

1943 views