अब 11 सीटों पर पूरी ताकत झोंकेगी कांग्रेस, राहुल और अखिलेश 10 को करेंगे जनसभाएं; अमेठी-रायबरेली में प्रियंका का फोकस*
राहुल गांधी को रायबरेली से चुनावी मैदान में उतारने के बाद कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंकने की तैयारी की है। प्रियंका गांधी वाड्रा खासतौर से रायबरेली व अमेठी के चुनाव प्रचार में सक्रिय दिखाई देंगी। वहीं राहुल व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की संयुक्त जनसभाएं 10 मई से रखी गई हैं। उत्तर प्रदेश में चुनाव के प्रचार के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे व सचिन पायलट के भी कार्यक्रम तय किए गए हैं। सोनिया गांधी के कार्यक्रम तय किए जा रहे हैं। रविवार को सचिन पायलेट फतेहपुर सीकरी में कांग्रेस का प्रचार करेंगे।






