मायावती ने फेक वीडियो पर किया सावधान, फ्री राशन के बदले वोट पर बीजेपी को घेरा

मायावती ने फेक वीडियो पर किया सावधान, फ्री राशन के बदले वोट पर बीजेपी को घेरा*
बसपा सुप्रीमो मायावती ने बीजेपी पर हमलावर दिखीं।खीं मायावती ने फ्री राशन के बदले वोट पर बीजेपी को घेरा। साथ ही फेक वीडियो पर लोगों को सावधान किया। उन्होंने कहा कि कुछ अराजकतत्व उनका फेक वीडियो बनाकर चलवा रहे हैं, इससे सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने शनिवार को एक्स पर लिखा है कि आगरा की चुनावी जनसभा सहित अपनी सभी जनसभाओं में केन्द्र द्वारा थोड़ा फ्री राशन देकर वोट मांगने की चुनावी चाल की निन्दा करती हूं। यह कोई उपकार नहीं बल्कि यह लोगों के टैक्स का ही धन है जो जनता पर खर्च हो रहा है। अतः ऐसे हथकण्डों से सावधानी जरूरी है, फिर भी अब इसको लेकर पूरी तरह से गलत व फेक वीडियो बनाकर भाजपा के पक्ष में प्रचारित करने का बेहद अनुचित राजनीतिक प्रयास किया जा रहा है। इसके सम्बंध में पुलिस व चुनाव आयोग को भी तत्काल सख्त कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए।

1675 views