भाजपा आरक्षण नहीं हटाएगी शाह

भाजपा आरक्षण नहीं हटाएगी शाह*
गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा कि भाजपा न तो एससी-एसटी और ओबीसी के आरक्षण को हटाएगी और न ही कांग्रेस को ऐसा करने देगी। उन्होंने कहा, कांग्रेस चुनाव जीतने के लिए देश में आतंकवाद-नक्सलवाद का पोषण करती रही है। कांग्रेस का एक ही सूत्र है- झूठ बोलो, जोर से बोलो और सार्वजनिक रूप से बोलो। कोरबा में हुई रैली में शाह ने कहा कि मेरा एक फर्जी वीडियो प्रसारित किया गया, उस पर कानूनी कार्रवाई हो रही है। उन्होंने कहा, पीएम ने बहुमत का उपयोग अनुच्छेद-370 हटाने, राम मंदिर बनाने, नागरिकता (संशोधन) अधिनियम (सीएए) लागू करने, तीन तलाक हटाने और नक्सलवाद को समाप्त करने के लिए किया। मोदी की गारंटी है, जब तक भाजपा का एक भी सांसद है, एसटी-एससी और ओबीसी आरक्षण को ना हम हटाएंगे, ना ही कांग्रेस को हटाने देंगे।

2077 views