संबोधन में मोदी-योगी और दिल में बाबूजी

संबोधन में मोदी-योगी और दिल में बाबूजी*
एटा प्रत्याशी और सांसद राजवीर सिंह अपने हर संबोधन में मोदी और योगी की जनहितकारी योजनाओं से शुरुआत करते हैं। पिता बाबूजी कल्याण सिंह तो उनके हृदय में हैं, नुक्कड़ सभा हो या संगठन की ओर से निर्धारित सम्मेलन, उनकी इस कर्मभूमि में बाबूजी को याद न करें, ऐसा असंभव है। वे लोगों को अपने पिता से संबंधों की याद दिलाकर जोड़े रखते हैं। चलते-चलते कोई मिल जाए तो राम-राम भी कहते हैं। भाषण में कल्याणकारी योजनाएं गिनाते हैं। भरोसा दिलाते हैं कि विकास की कमी नहीं रहेगी। तपती धूप भीषण गर्मी विचलित नहीं करती, बल्कि जोश का ताप और बढ़ा देती है। बुजुर्गों से आशीर्वाद और युवाओं से सहयोग की अपील उनके चुनाव प्रचार का एक अलग ही तरीका है।

1742 views