हर बुजुर्ग को ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज! चुनावी माहौल में पीएम मोदी का ऐलान

हर बुजुर्ग को ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज! चुनावी माहौल में पीएम मोदी का ऐलान*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनावों के लिए भाजपा के घोषणापत्र ‘मोदी की गारंटी संकल्प पत्र 2024’ को जारी करते हुए यह ऐलान किया।अगर नरेंद्र मोदी सरकार सत्ता में आती है तो आयुष्मान भारत योजना के दायरे को बढ़ा दिया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनावों के लिए भाजपा के घोषणापत्र ‘मोदी की गारंटी संकल्प पत्र 2024’ को जारी करते हुए यह ऐलान किया। प्रधानमंत्री ने बताया कि 70 साल से अधिक उम्र के हर वरिष्ठ नागरिक को आयुष्मान भारत योजना के दायरे में लाया जाएगा। इसके अलावा ट्रांसजेंडर को भी इसका लाभ मिलेगा।

1340 views