मैच फिक्सिंग’ पर क्या फंस जाएंगे राहुल गांधी? भाजपा ने चुनाव आयोग में की शिकायत, कहा- इनपर सख्त कार्रवाई हो*
लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद से विपक्ष और भाजपा में वार-पलटवार की राजनीति तेज है। इस बीच बीते दिन विपक्षी ‘इंडी’ गठबंधन ने भाजपा और केंद्र सरकार के खिलाफ दिल्ली में ‘लोकतंत्र बचाओ रैली’ आयोजित कर हमला बोला। रैली में राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते मैच फिक्सिंग का जिक्र किया, जिसपर अब उनकी मुश्किलें बढ़ सकती है। दरअसल, राहुल गांधी ने कहा था कि भाजपा लोकसभा चुनावों में मैच फिक्सिंग की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने इसी के साथ कहा कि अगर इस बार भी भाजपा ने सरकार बना ली तो वो संविधान बदल देगी और लोगों के अधिकार छीन लेगी। अब राहुल के इस बयान पर भाजपा ने शिकायत दर्ज करने की बात कही है। उन्होंने चुनाव आयोग से “मैच फिक्सिंग” टिप्पणी के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आग्रह किया है।






