मोदी पर ऊंगली उठाने वाले विकसित भारत के बैरियर:सीएम योगी*
हाथरस में बोले सीएम योगी, इन बैरियर को हटाया होगा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर अंगुली उठाने वाले भारत के विकास में अवरोधक हैं। यह लोग विकसित भारत के मार्ग के बैरियर हैं। इन बैरियर को हमें हटाना होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर अंगुली उठाने वाले भारत के विकास में अवरोधक हैं। यह लोग विकसित भारत के मार्ग के बैरियर हैं। हमें इन बैरियर को हटाना होगा और मोदी के नेतृत्व में सुरक्षित व समृद्ध भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिए कार्य करना होगा।हाथरस में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित करते हुये उन्होंनेन्हों नेकहा कि विकसित भारत, सर्वांगीण विकास ही मोदी की गारंटी है। विकसित भारत में बिना भेदभाव हर व्यक्ति, जाति-समुदाय को सम्मान व आगे बढ़ने का अवसर मिले। बेटी-व्यापारियों को समान सुरक्षा की गारंटी हो, जहां अराजकता नहीं बल्कि कानून का राज हो। जातिवाद-परिवारवाद नहीं, हीं सबका साथ-सबका विकास हो और यही विकसित भारत की परिकल्पना का आधार है। मोदी की गारंटी को हमने जमीनी धरातल पर उतरते देखा है, इसलिए पूरे देश को ‘मोदी की गारंटी’ पर विश्वास है।






