लोकसभा चुनाव के लिए BJP ने किया घोषणापत्र समिति का एलान, राजनाथ सिंह बने अध्यक्ष*
भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए आज घोषणापत्र समिति का एलान कर दिया है। इस सूची में कई ऐसे नेताओं के नाम शामिल हैं जो हाल ही में दूसरी पार्टियों से भाजपा में आए हैं। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस समिति का एलान किया है। इस घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष राजनाथ सिंह हैं और निर्मला सीतारमण को संयोजक बनाया गया है।






