अरविंद केजरीवाल की जगह लेंगी सुनीता? अगले 48 घंटों के अंदर दिल्ली में हो सकता है बड़ा फेरबदल

अरविंद केजरीवाल की जगह लेंगी सुनीता? अगले 48 घंटों के अंदर दिल्ली में हो सकता है बड़ा फेरबदल*
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ईडी द्वारा गिरफ्तारी के बाद उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल ही पार्टी ही उम्मीद हैं।हालांकि वह पार्टी को एकजुट बनाए रखने के लिए मैदान में उतर चुकी हैं। मगर अब 31 मार्च को वह पहली बार किसी राजनीतिक मंच से अपना भाषण दे सकती हैं। सुनीता केजरीवाल मंच से बोलने की पिछले कुछ दिनों से तैयारी कर रही हैं। केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद से पार्टी के मामलों में उनकी सक्रियता बढ़ चुकी है। अरविंद केजरीवाल का संदेश लेकर दो बार आ जनता के सामने चुकी हैं। 31 मार्च को आइएनडीआई गठबंधन की रामलीला मैदान में लोकतंत्र को बचाने के लिए महारैली है। इस रैली में पहली बार होगा उनका भाषण हो सकता है। इसी रामलीला मैदान में अन्ना आंदोलन से 2011 में अरविंद केजरीवाल को बड़ा मंच मिला था।

1876 views