शेयर बाजार में आज से शुरू होगी टी+0 सेटलमेंट सुविधा* चुनिंदा शेयरों के लिए वैकल्पिक आधार पर टी-० ट्रेड

शेयर बाजार में आज से शुरू होगी टी+0 सेटलमेंट सुविधा*
चुनिंदा शेयरों के लिए वैकल्पिक आधार पर टी-० ट्रेड सेटलमेंट (उसी दिन व्यापार निपटान) की सुविधा शुरू करने जा रहे हैं। यह सुविधा इक्विटी कैश मार्केट में मौजूद टी 1 निपटान के अतिरिक्त होगी। शुरुआत में टी0 सेटलमेंट का विकल्प सिर्फ 25 शेयरों तक सीमित रहेगा और इसमें केवल सीमिति संख्या में ब्रोकर ही हिस्सा ले सकेंगे। टी+0 सेटलमेंट में शामिल शेयरों की ट्रेडिंग का समय सुबह 9.15 बजे से दोपहर 1.30 बजे के बीच होगा। सेबी ने बदलते समय से तालमेल बनाए रखने के लिए अपने निपटान चक्र को 2002 में टी+5 से टी 3 और उसके बाद 2003 में टी-2 कर दिया था। ‘टी+1’ के एक वर्ष के अंदर टी०० सुविधा शुरू की जा रही है। जिन शेयरों में टी० सेटलमेंट प्रक्रिया उपलब्ध होगी, उसमें बजाज आटो, वेदांत, हिंडाल्को, एसबीआइ, ट्रेंट, टाटा कम्युनिकेशंस, नेस्ले, सिप्ला, एमआरएफ, जेएसडब्ल्यू स्टील, बीपीसीएल, ओएनजीसी, एनएमडीसी और अंबुजा सीमेंट्स शामिल हैं।

1675 views