*शीर्ष 10 कंपनियों में से 6 का पूंजीकरण बढ़ा, #TCS को सर्वाधिक लाभ*
Sensex की शीर्ष 10 कंपनियों में से देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टीसीएस का बाज़ार पूंजीकरण पिछले सप्ताह सर्वाधिक ₹49,437.67 करोड़ बढ़कर ₹8.05 लाख करोड़ हो गया। इस दौरान RelianceIndustries और HDFCBank के पूंजीकरण में भी बढ़ोतरी हुई। गौरतलब है, सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से 6 के पूंजीकरण में कुल ₹98,502.47 करोड़ की बढ़ोतरी हुई।
1338 views





