दिल्ली में भाजपा ने भ्रष्टाचार को बनाया हथियार, होली में भी दिखेगा इसका रंग, इन मुद्दों को उठाने लगे नेता*

दिल्ली में भाजपा ने भ्रष्टाचार को बनाया हथियार, होली में भी दिखेगा इसका रंग, इन मुद्दों को उठाने लगे नेता*
लोकसभा चुनाव से पहले आबकारी घोटाले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी से चुनाव प्रचार का मुद्दा बदल गया है। इससे पहले भाजपा का जोर नरेन्द्र मोदी सरकार की उपलब्धियों को प्रचारित करने पर था, परंतु अब आबकारी घोटाले और मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी को उठाया जा रहा है। इसी के इर्द-गिर्द पूरा चुनाव प्रचार हो रहा है। होली के आयोजन में भी इसकी झलक दिख रही है। पार्टी ने इस बार भ्रष्टाचार की होलिका जलाने का निर्णय लिया है। भाजपा के सातों उम्मीदवार अपने क्षेत्र में चुनाव प्रचार में लगे हैं। प्रतिदिन कार्यकर्ताओं और आमजन से जनसंपर्क के साथ ही अपने क्षेत्र में होने वाले कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। तीन दिन पहले तक जनसंपर्क के दौरान उनकी प्राथमिकता मोदी सरकार की उपलब्धियां थीं। वह लोगों को बता रहे थे कि किस तरह से मोदी सरकार के निर्णयों और योजनाओं से आमजन का जीवन स्तर ऊंचा उठा है।

1407 views