केजरीवाल को अब बस एक ही चिंता’, मनोज तिवारी ने दिल्ली के सीएम पर कसा तंज; बोले- ये एक सफर…स्वराज से शराब तक

केजरीवाल को अब बस एक ही चिंता’, मनोज तिवारी ने दिल्ली के सीएम पर कसा तंज; बोले- ये एक सफर…स्वराज से शराब तक*
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की ईडी हिरासत पर बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने निशाना साधा है। मनोज तिवारी ने कहा कि अगर आप अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बारे में सोचेंगे तो आप एक कहानी के बारे में सोचेंगे, जिसका शीर्षक होगा ‘एक सफर, स्वराज से शराब तक’। मनोज तिवारी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को अब बस एक ही बात की चिंता है कि वह जल्द से जल्द ‘राजमहल’ में कैसे रहना शुरू करें। उन्होंने कहा कि कल सीएम की कुर्सी पर बैठकर सुनीता केजरीवाल ने इंटरव्यू दिया, उन्हें भी कोई शर्म महसूस नहीं हुई।

1072 views