ED की हिरासत में रहकर केजरीवाल को किन-किन कामों को करने की मिली है इजाजत

ED की हिरासत में रहकर केजरीवाल को किन-किन कामों को करने की मिली है इजाजत*
केस में रिमांड पर जाने के बाद भी जब सीएम केजरीवाल ने अपने पद से इस्तीफा नहीं दिया है तो अदालत ने उन्हें ईडी की हिरासत में रहते हुए कुछ काम करने की छूट दी है। आइए जानते हैं कि केजरीवाल ने अपनी गिरफ्तारी को लेकर क्या कहा और वह ईडी रिमांड के दौरान उन्हें किन कामों को करने की छूट मिली है… केजरीवाल को 28 मार्च को दोपहर दो बजे दोबारा पेश करने का निर्देश देते हुए अदालत ने कहा कि पूछताछ की पूरी कार्यवाही कैमरे में रिकार्ड की जाएगी। साथ ही कस्टडी के दौरान केजरीवाल को अपने अधिवक्ता मोहम्मद इरशाद व विवेक जैन से प्रतिदिन शाम छह बजे से सात के बीच मुलाकात की अनुमति होगी।अदालत ने कहा कि केजरीवाल को अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल व निजी सचिव बिभव कुमार से प्रतिदिन आधे घंटे के लिए मुलाकात करने की भी इजाजत दी। जरूरी दवाएं साथ ले जाने की भी अनुमति रहेगी।

938 views