*लोकसभा चुनाव 2019: नकदी, सोना और शराब की बड़े पैमाने पर हो रही बरामदगी ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़े*
लोकसभा चुनाव 2019 के लिए दूसरे चरण पूरा हो चुका है. चुनाव आयोग की सख्ती के बावजूद भी चुनाव प्रभावित करने के लिए कैश और शराब के इस्तेमाल के लिए शरारती तत्व सक्रिय नजर आए.
लोकसभा चुनाव के दौरान मनी पावर का इस्तेमाल बढ़ गया है. लोकसभा चुनाव के दौरान कैश, सोना, शराब, ड्रग्स की बरामदगी ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है. इस बीच चुनाव आयोग ने चौंकाने वाले आंकड़े जारी किए हैं.
अब तक कुल जब्त माल की कीमत 2600 करोड़ रुपये से भी ज्यादा है. 2014 के 300 करोड़े रुपये के मुकाबले 683 करोड़ कैश जब्त हुआ है. बता दें कि इनकम टैक्स, दूसरी एजेंसियों की कार्रवाई में यह खुलासा हुआ है.
मीडिया रिपोरट्स के मुताबिक, चुनावी मौसम में वोटरों को लुभाने के लिए दारू बांटने की भी तैयारी दिखी. अलग-अलग जगहों पर छापेमारी में कुल 219 करोड़ रुपए की शराब बरामद की गई.
नकदी और सोना जब्ती के मामले पर दक्षिण भारत टॉप पर है, वहीं गुजरात, दिल्ली-एनसीआर और पंजाब शराब और ड्रग्स की बरामदी के मामले में टॉप पर है.






