राहुल-अखिलेश, ओवैसी के सामने नए चेहरे उतारने की तैयारी में BJP, जानें कब आएगी पहली लिस्ट?*
पार्टी के उच्च सूत्रों ने अमर उजाला को बताया कि 2021-22 में ही पार्टी ने ऐसी लोकसभा सीटों की लिस्ट तैयार कर ली थी, जहां पार्टी की स्थिति ज्यादा मजबूत नहीं है। इस लिस्ट में ऐसी 160 सीटें शामिल हैं। जहां पर पार्टी कभी नहीं जीती हैलोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी है। 17-18 फरवरी को पार्टी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक राजधानी दिल्ली में आयोजित करने जा रही है। इस बैठक में पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर रणनीति तैयार करेगी। इस बीच पार्टी ने चुनाव के लिए प्रत्याशियों की सूची को अंतिम रूप देना भी शुरू दिया है। उम्मीद है कि अधिवेशन के बाद पार्टी अपनी पहली सूची जारी कर दे।पार्टी के एक वरिष्ठ नेता का कहना है कि विपक्षी दलों के कद्दावर नेताओं के संभावित चुनाव क्षेत्र के लिए नए चेहरे को उतारने की तैयारी है। इनमें राहुल गांधी, अखिलेश यादव, कनिमोई, अभिषेक बनर्जी, अधीर रंजन चैधरी आदि के खिलाफ संभावित 3-3 प्रत्याशियों की सूची को अंतिम रूप दे दिया गया है। सबसे पहले दक्षिण भारतीय राज्यों के प्रत्याशियों की सूची जारी होगी। तेलंगाना में एआईएमआईएम के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ फायरब्रांड नेता और महिला मोर्चा की प्रवक्ता नदीमपल्ली यमुना पाठक को उतारने की तैयारी कर रही है। जबकि पूर्व क्रिकेटर एस. श्रीशंत को तिरुवनंतपुरम से शशि थरूर के खिलाफ चुनाव लड़ाया जा सकता है।






