नर्मदा में सीवेज को लेकर सदन में हंगामा

नर्मदा में सीवेज को लेकर सदन में हंगामा
नर्मदा में सीवेज मिलने पर स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान तब हंगामा की स्थिति बन गई जब बीजेपी के एक सदस्य ने यह कहा कि नर्मदा के संरक्षण को लेकर भाजपा सरकार में ही काम हुआ है। उसके बाद विधायक लखन घनघोरिया ने कहा कि हां नर्मदा बीजेपी की मानस बेटी हैं । इसके बाद सत्ता पक्ष के मंत्री और विधायक भड़क गए और घनघोरिया से माफी मांगने पर अड़ गए।
लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने इस पर चर्चा के दौरान कहा कि नर्मदा मैया के अपमान वाली बातें की जा रही है। इन्हें अपमान करने पर माफी मांगना चाहिए। राकेश सिंह ने टिप्पणी को विलोपित करने की मांग की तो कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि उन्हें सदन से माफी मांगना चाहिए। इसको लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्यों ने शोर शराबा शुरू कर दिया। सदन में काफी देर तक हल्ला होता रहा और दोनों पक्षों के सदस्य हंगामा करते रहे

2412 views