दूसरे डिवाइस पर भी लॉक हो जाएगी व्हाट्सएप चैट*
व्हाट्सऐप लॉक चैट फीचर पर काम कर रहा है। मेन डिवाइस पर चैट लॉक करेंगे तो वह लिंक किए गए डिवाइस पर भी लॉक रहेगी। इस फीचर को भविष्य में आने वाले अपडेट के साथ रोल आउट किया जाएगा। वेबसाइट वेबीटाइंफो ने नए फीचर की जानकारी दी है। रिपोर्ट के अनुसार, चैट को लॉक करने पर एक पॉप-अप दिखेगा। साथ ही, लिखा है कि यह चैट लिंक्ड डिवाइस पर भी लॉक होगी। उसे ओपन करने के लिए सीक्रेट कोड का इस्तेमाल करना होगा।






