सेंसेक्स 167 अंक की तेजी के साथ 71,595 पर बंद,निफ्टी में भी रही 64 अंक की तेजी*
शेयर बाजार में आज बढ़त देखने को मिली है। सेंसेक्स 167 अंक की बढ़त के साथ 71,595 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में 64 अंक की बढ़त रही, ये 21,782 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 16 में तेजी और 14 में गिरावट देखने को मिली है। पेटीएम के शेयर में आज 6 फीसदी से ज्यादा की गिरावट रही। ये 27.50 रुपए गिरकर 419.15 रुपए पर बंद हुआ।






