I.N.D.I.A. गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर अखिलेश का बयान; कई बड़े आयोजन होते हैं लेकिन

I.N.D.I.A. गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं? राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर अखिलेश का बयान; कई बड़े आयोजन होते हैं लेकिन*
राहुल गांधी की 139 दिनों तक चार हजार किलोमीटर से अधिक की भारत जोड़ो यात्रा के बाद कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश कर्नाटक और तेलंगाना में चुनावी जीत हासिल की है। न्याय यात्रा 6200 किलोमीटर की होगी और यह ज्यादातर बसों पर होगी। बीच-बीच में यह पदयात्रा का भी रूप लेगी। इसका समापन 20 मार्च को मुंबई में होगा।लोकसभा चुनावों में अखिलेश यादव ने यूपी की 11 सीटें कांग्रेस को दी है। वहीं अखिलेश यादव को राहुल की तरफ से अभी तक यात्रा का निमंत्रण नहीं मिला है। एक एजेंसी से पूछे गए सवाल पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि ‘कई बड़े आयोजन होते हैं, लेकिन हमें आमंत्रित नहीं किया जाता है। राम मंदिर पर भी उन्हें आमंत्रित नहीं किया गया था।

1273 views