क्रिकेटर रिंकू सिंह 3 करोड़ व एथलेटिक गुलवीर को मिले 75 लाख रुपए*
लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में एशियन गेम्स में पदक विजेता जिले के क्रिकेट सितारे रिंकू को तीन करोड़ रुपये और धावक गुलवीर को 75 लाख रुपये मिले। हालांकि, रिंकू पुरस्कार राशि लेने नहीं पहुंच पाए। रिंकू ने कहा कि वह पापा के लिए कार खरीदेंगे। वहीं, गुलवीर ने बताया कि वह इस राशि से ओलंपिक की तैयारी करेंगे। गुलवीर ने बताया कि इतनी बड़ी राशि पाकर वह बहुत खुश हैं। इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार को धन्यवाद देते हैं, जिन्होंने खिलाड़ियों को सम्मानित किया।






