राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा ने देश को एक सूत्र में बांधा,मन की बात में बोले पीएम मोदी*
साल के पहले मन की बात कार्यक्रम में आज प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को संबोधित किया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा दो दिन पहले हम सभी देशवासियों ने 75वां गणतंत्र दिवस बहुत धूमधाम से मनाया। हमारे संविधान को 75 साल पूरे हो रहे हैं। हमारे लोकतंत्र के ये पर्व मदर ऑफ डेमोक्रेसी के रूप में भारत को और सशक्त बनाते हैं। संविधान के तीसरे अध्याय के प्रारंभ में संविधान निर्माताओं ने भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण जी के चित्रों को स्थान दिया था।






