अयोध्या में पीएम मोदी प्राण प्रतिष्ठा पर छोडेंगे चुनावी अश्वमेघ घोड़ा

अयोध्या में पीएम मोदी प्राण प्रतिष्ठा पर छोडेंगे चुनावी अश्वमेघ घोड़ा*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा ही नहीं करेंगे, बल्कि 2024 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मुद्दों के रूप में चुनावी अश्वमेघ का घोड़ा भी छोड़ेंगे। जो पूरे देश में घूम-घूमकर विरोधियों को चुनौती देगा। यह काम सांस्कृतिक विरासत, गरीबों के कल्याण, सबका साथ-सबका विकास के संकेतों से आगे बढ़ता दिख सकता है। यह देखना दिलचस्प होगा कि अयोध्या में मोदी के संबोधन से निकलने वाला मुद्दों के रूप में यह घोड़ा उत्तर से दक्षिण तक भाजपा की ऐतिहासिक विजय यात्रा के स्वप्न को साकार करता है या कोई सियासी सूरमा इसे रोकने में सफल हो जाता है।

1340 views