भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर भाजपा करा रही हमले, कांग्रेस ने लगाया आरोप

भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर भाजपा करा रही हमले, कांग्रेस ने लगाया आरोप*
कांग्रेस ने असम में भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा हमला किये जाने का आरोप लगाया है। कांग्रेस ने कहा कि भाजपा हर अधिकार और न्याय की गारंटी को रौंदना और ध्वस्त करना चाहती है। कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कहा कि पार्टी अपने कार्यकर्ताओं और नेताओं को डराने-धमकाने के ऐसे हथकंडों से नहीं डरेगी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि पार्टी अपने कार्यकर्ताओं और नेताओं को डराने-धमकाने के ऐसे हथकंडों से नहीं डरेगी। खरगे ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में भाजपा ने भारत के लोगों को संविधान में दिए हर अधिकार और न्याय को कुचलने और ध्वस्त करने का प्रयास किया है। भाजपा लोगों की आवाज को दबाना चाहती है, जिससे लोकतंत्र का अपहरण हो रहा है।

1273 views