प्राण प्रतिष्ठा से पहले पीएम मोदी ने जारी किए अयोध्या राम मंदिर पर डाक टिकट
*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज श्री राम जन्मभूमि मंदिर पर स्मारक डाक टिकट जारी किए। पीएम ने इसी के साथ दुनिया भर में भगवान राम पर जारी टिकटों की एक पुस्तक जारी की। इस डाक टिकट पर अलग-अलग डिजाइन भी बने हैं। डिजाइन में राम मंदिर, चौपाई ‘मंगल भवन अमंगल हारी’, सूर्य, सरयू नदी और मंदिर और ऐसी ही कई मूर्तियां शामिल हैं। पीएम द्वारा जारी डाक टिकट में कुल 6 टिकटें हैं जिनमें राम मंदिर, भगवान गणेश, भगवान हनुमान, जटायु, केवटराज और मां शबरी की तस्वीर शामिल हैं। इस डाक टिकट में सूर्य की किरणों और चौपाई की सोने की पत्ती लघु शीट को एक राजसी प्रतीक बनाती है। पांच भौतिक तत्व यानी आकाश, वायु, अग्नि, पृथ्वी और जल, जिन्हें ‘पंचभूत’ के रूप में जाना जाता है, विभिन्न डिजाइन के माध्यम से उसे दर्शाया गया है।






