इंडिया गठबंधन के साथ सीटों के बंटवारे पर जल्द आएगा फैसला : अखिलेश*
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने कहा है कि संविधान बचाने के लिए पीडीए यात्रा निकली जा रही है। आगे चलकर पीडीए पंचायत भी करेंगे। उन्होंने बुधवार को पार्टी कार्यालय में पीडीए यात्रा को हरी झंडी दिखाई यह एक फरवरी को दिल्ली पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि पीडीए गठबंधन ही एनडीए को हराएगा। इंडिया गठबंधन के साथ सीटों के बंटवारे पर फैसला जल्द हो जाएगा। राहुल गांधी की न्याय यात्रा निकालने पर की तारीफ अखिलेश यादव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बधाई देते हुए कहा कि मैं उन्हें शुभकामना देता हूं। वह इस कड़ाके की सर्दी में यात्रा निकाल रहे हैं। हमें उम्मीद है कि यात्रा सफल होगी। उनके सभी साथियों का भी बहुत-बहुत धन्यवाद। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि विधान परिषद की एक सीट पर हो रहे उपचुनाव में सपा उम्मीदवार नहीं उतारेगी। इस सीट पर भाजपा ने दारा सिंह चौहान को प्रत्याशी बनाया है।






