लोकसभा चुनाव में पता चल जाएगा’ राम मंदिर का न्योता ठुकराने पर कांग्रेस के ये नेता भी हुए आलाकमान से नाराज*
कांग्रेस नेताओं ने राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण ठुकरा दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पार्टी नेता सोनिया गांधी इस कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे। राम मंदिर का न्योता ठुकराने के बाद कांग्रेस नेता इसका विरोध कर रहे हैं। पार्टी नेताओं ने आलाकमान के फैसले पर नाराजगी जाहिर की है। बता दें कि 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम है।लक्ष्मण सिंह ने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी ने राम मंदिर का ताला खुलवाया था। उस वक्त वीर बहादुर सिंह यूपी के सीएम थे। तत्कालीन सीएम ने राम मंदिर न्यास को भव्य राम मंदिर के निर्माण के लिए 46 एकड़ जमीन देने का वादा भी किया था। सीएम तब हट गए और राजीव जी की हत्या के बाद ये मामला खटाई में पड़ गया। पूरे देश के साधु-संतों ने इस लड़ाई को लड़ा। कई बुद्धजीवी, पत्रकार और राजनीतिक दल जुड़े, जिन्होंने ये लड़ाई लड़ी वो ही निंमत्रण का फैसला करेंगे।






