22 जनवरी को होने वाली प्राण प्रतिष्ठा में 2121 कुंडीय महायज्ञ में आहुति डालेंगे श्रीराम के वंशज

22 जनवरी को होने वाली प्राण प्रतिष्ठा में 2121 कुंडीय महायज्ञ में आहुति डालेंगे श्रीराम के वंशज*
2019 में श्रीराम मंदिर मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट में यह प्रश्र उभरा कि श्रीराम के वंशज कहां हैं? उस समय जयपुर राज परिवार की पूर्व राजकुमारी दीया कुमारी समेत कई पक्षों ने श्रीराम के पुत्र कुश व लव तक वंशावली जोड़कर स्वयं के राम के वंशज होने का दावा किया।श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामनगरी में उत्सव व धार्मिक अनुष्ठानों की धूम रहेगी। सरयू तट पर 2121 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ होगा। इसमें श्रीराम के वंशज कहे जाने वाले लगभग 10,000 रघुवंशी विभिन्न राज्यों से आकर आहुति डालेंगे। इस आयोजन को भव्य स्वरूप देने के लिए करीब एक माह से सरयू तट पर 60 एकड़ भूमि में हवन कुंड व टेंट सिटी बन रही है।सरयू तट पर 14 से 25 जनवरी तक श्रीरामनाम महायज्ञ का भव्य आयोजन होने जा रहा है। यह वृहद अनुष्ठान संत आत्मानंद दास महात्यागी नेपाली बाबा के संयोजन में हो रहा है। इसके लिए 1008 नर्मदेश्वर शिवलिंग की स्थापना की जाएगी इसके लिए 1008 कुटी भी बनाई गई है। यहां 11 मंजिल का यज्ञ मंडप बनाया गया है, इसमें 100 कुंड है। यज्ञ में नेपाल के 21 हजार पंडित शामिल होंगे। 17 से रामायण के 24 हजार श्लोकों से हवन शुरू होगा,जो 25 जनवरी तक चलेगा।नेपाली बाबा ने बताया कि हर दिन 50 हजार श्रद्धालुओं के रुकने का इंतजाम किया जा रहा है। इसके साथ ही हर दिन करीब एक लाख श्रद्धालु यहां भोजन करेंगे।जलेसर से अयोध्या पहुंचा 2400 किलो वजनी घंटा
घुंघरु की नगरी एटा के जलेसर में निर्मित 2400 किलो वजनी घंटा मंगलवार को अयोध्या पहुंचा। घंटे को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को समर्पित किया गया है। यह घंटा नवनिर्मित राममंदिर में लगाया जाएगा। सावित्री ट्रेडर्स के मालिक आदित्य मित्तल व प्रशांत मित्तल की ओर से बनवाए गए घंटे की लागत 25 लाख रुपये है। विशेष रथ पर घंटा मंगलवार की देर शाम अयोध्या पहुंचा है। घंटा अष्टधातु का है, जिसमें पीतल, कांस्य, तांबा, एल्मूनियम, लोहा, स्वर्ण, चांदी और जस्ता शामिल है। 2400 किलो का घंटा बनाने में एक दिन लगे। इस काम में 70 श्रमिक लगाए गए थे। रास्ते में जगह-जगह रथयात्रा पर पुष्पवर्षा की गई, हजारों लोगों ने रास्ते में इसका दर्शन किया। वहीं बंगलुरू से पांच फीट की एक अगरबत्ती व हवन सामग्री भी अयोध्या पहुंची है।

1407 views