टूटा 20 साल का रिकॉर्ड, पीएम मोदी के विजिट के बाद गूगल पर खूब सर्च हो रहा लक्षद्वीप

टूटा 20 साल का रिकॉर्ड, पीएम मोदी के विजिट के बाद गूगल पर खूब सर्च हो रहा लक्षद्वीप*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लक्षद्वीप दौरे के बाद ‘लक्षद्वीप कीवर्ड’ ने गूगल सर्च में 20 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 20 साल में पहली बार ऐसा हो रहा है जब गूगल में पूरी दुनिया में लक्षद्वीप को सर्च किया जा रहा है। बता दें कि हाल ही में पीएम मोदी ने लक्षद्वीप का दौरा किया था और शानदार फोटो-वीडियोज अपने सोशल हैंडल पर शेयर किए थे। पीएम मोदी के लक्षद्वीप दौरे को लेकर इतना गूगल सर्च नहीं होता लेकिन इस मामले में मालदीव के मंत्रियों के साथ-साथ अन्य कैबिनेट सदस्यों और सरकारी अधिकारियों की दखलअंदाजी ने लोगों को लक्षद्वीप के प्रति प्यार और मालदीव के प्रति नफरत को पैदा कर दिया।पीएम मोदी की लक्षद्वीप ट्रिप को लेकर मालदीव के सरकारी अधिकारियों ने अपमानजनक और भद्दे कॉमेंट किए थे जिसके बाद सोशल मीडिया पर मालदीव बॉयकॉट भी ट्रेंड होने लगा।पीएम की इस ट्रिप के बाद गूगल पर लोग अंडमान और निकोबार आईलैंड की आबादी, कल्चर और रेस्टोरेंट, होटल को लेकर भी सर्च कर रहे हैं। गूगल पर लक्षद्वीप को लेकर हर रोज 1,00,000 से अधिक सर्चेज हो रहे हैं।

1474 views