कोविड के मामलों में गिरावट, बीते 24 घंटे में कोविड के 756 नए मामले हुए दर्ज; 5 संक्रमितों की मौत*

कोविड के मामलों में गिरावट, बीते 24 घंटे में कोविड के 756 नए मामले हुए दर्ज; 5 संक्रमितों की मौत*
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को कहा कि देश में पिछले 24 घंटों में 756 नए कोविड-19 मामले सामने आए और पांच मौतें हुईं। बीते शनिवार को तमिलनाडु और गुजरात से दो-दो मौतें हुईं जबकि शुक्रवार को 12 मौतें हुईं जिसमें केरल से पांच कर्नाटक से चार महाराष्ट्र से दो और उत्तर प्रदेश से एक व्यक्ति की मौत हुई है।शनिवार को, तमिलनाडु और गुजरात से दो-दो मौतें हुईं, जबकि शुक्रवार को 12 मौतें हुईं, जिसमें केरल से पांच, कर्नाटक से चार, महाराष्ट्र से दो और उत्तर प्रदेश से एक व्यक्ति की मौत हुई है। इस बीच, सक्रिय मामलों की कुल संख्या शनिवार के 4,187 से गिरकर 4,049 हो गई है। अब तक, जनवरी 2020 में शुरुआती प्रकोप के बाद से भारत में कोरोनावायरस मामलों की कुल संख्या 4,50,18,134 तक पहुंच गई है, जबकि कुल मृत्यु का आंकड़ा 5,33,392 हो गया है।

1541 views