एथलेटिक्स मीट अलीगढ़ के बीनू शर्मा ने 400 मी. रेस में जीता रजत पदक

एथलेटिक्स मीट अलीगढ़ के बीनू शर्मा ने 400 मी. रेस में जीता रजत पदक*
आल इंडिया यूनिवर्सिटी एथलेटिक्स मीट आयोजन चेन्नई तमिलनाडु में चल रहा है। जिसमें अलीगढ़ बीनू शर्मा ने 400 मीटर रिले. रेस में रजत पदक जीतकर अलीगढ़ का नाम रौशन किया है। यूपी एथलेटिक्स संघ के उपाध्यक्ष शमशाद निसार आजमी ने बताया कि नए साल में अलीगढ़ का पहला मेडल आ गया है। बिनु शर्मा पुत्र देवेंद्र शर्मा न्यू प्रिंस नगर कॉलोनी मेलरोज जीटी रोड अलीगढ़ के रहने वाले हैं। उनके पिता किसान है। आर्थिक स्थिति कमजोर के बाद भी पिता की बदौलत कोचिंग के लिए रोहतक हरियाणा में तैयारी कर रहे हैं। कोचिंग के साथ एमडीयू विश्व विद्यालय रोहतक से अध्ययनरत हैं। बीनू यूपी स्टेट एथलेलिक्स में लखनऊ, सैफई इटावा, कानपुर में भी मेडल जीत चुका है। रविवार को 200 मीटर की रेस में प्रतिभाग करेंगे। 200 मीटर में भी मेडल की संभावना है।

2546 views