धर्म सेवा संगठन की अयोध्या यात्रा का आज नगर में हुआ भव्य स्वागत

*धर्म सेवा संगठन की अयोध्या यात्रा का आज नगर में हुआ भव्य स्वागत*

*प्रभु श्री राम के जलाभिषेक के लिए मां नर्मदा जल लेकर निकली यात्रा*

*कुक्षी*
अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के आयोजन के पूर्व श्री रामलला की प्रतिमा के मां नर्मदा जल से अभिषेक करने कुक्षी के धर्म सेवा संगठन के सदस्य द्वारा 11 दुपहिया वाहनों पर 22 श्रद्धालुओं का दल नर्मदा तट के तीर्थ घाटों से 11 जल झारियो में नर्मदा जल एकत्र कर आज दिनांक 05.01.2024 को कुक्षी से 1100 किलोमीटर का सफर करते हुए अयोध्या पहुचेंगे जहा श्री राम मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव समिति को प्रभु श्री राम प्रतिमा के जलाभिषेक हेतु आयोजन समिति को मां नर्मदा का जल प्रदान करेंगे। इस यात्रा का नर्मदा तीर्थ मेघनाथ घाट से आज प्रारंभ हुआ। इस दल को धर्म सेवा संगठन के संरक्षक कुक्षी विधायक एवम पूर्व केबिनेट मंत्री सुरेंद्र सिंह हनी बघेल के नेतृत्व में आज यह यात्रा प्रारंभ जिसका कुक्षी नगर आगमन पर भव्य स्वागत किया गया । नगर के विजय स्तंभ चौराहा पर श्री कष्टभंजन देव ग्रुप एवम नगर के सभी प्रमुख मार्गो पर विभिन्न धार्मिक, एवम सामाजिक संगठनों ने इस यात्रा में शामिल धर्म सेवा संगठन के कार्यकर्ताओं एवम संरक्षक विधायक श्री हनी बघेल का स्वागत किया गया। यात्रा का आज नर्मदा तीर्थ ओंकारेश्वर में पढ़ाव रहेगा।

1608 views