*मध्य प्रदेश शासन के मंत्री पीसी शर्मा के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का केस दर्ज*
मध्य प्रदेश निर्वाचन आयोग के निर्देश पर भोपाल कलेक्टर ने मध्य प्रदेश के मंत्री श्री पी सी शर्मा पर चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए भोपाल लोकसभा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को नगर निगम में नौकरी दिलवाने का प्रलोभन देते हुए संबोधन किया था, जिसको निर्वाचन आयोग ने गंभीरता से लिया एवं जांच उपरांत इस मामले में मंत्री के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराने का निर्देश दिया है। श्री पी सी शर्मा भोपाल से लोकसभा प्रत्याशी श्री दिग्विजय सिंह के चुनाव का भी संचालन कर रहे हैं एवं इसके उपरांत उन्होंने अधिवक्ताओं की बैठक में भी कांग्रेस के लिए काम करने वाले वकीलों को सरकारी वकील बनाने का लालच दिया था।
इस मामले में भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता श्री राहुल कोठारी एवं भाजपा निर्वाचन समिति के श्री शांतिलाल लोढ़ा ने 4 अप्रैल को चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद आयोग ने यह गंभीर कार्यवाही करी है।






