तीन नए आपराधिक विधेयक मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति से संबंधित विधेयक लोकसभा में पास

तीन नए आपराधिक विधेयक मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति से संबंधित विधेयक लोकसभा में पास*
तीन नए आपराधिक विधेयक आज राज्यसभा में पेश किए गए हैं। बता दें कि ये तीनों नए विधेयक बुधवार को लोकसभा से पास हो गए। साथ ही टेलीकॉम बिल 2023 को राज्यसभा से भी मंजूरी मिल गई है। बता दें कि बुधवार को लोकसभा से इस बिल को मंजूरी मिल चुकी है। टेलीकॉम बिल 2023, टेलीग्राफ एक्ट 1885, इंडियन वायरलेस टेलीग्राफी एक्ट 1933 और टेलीग्राफ वायर्स एक्ट 1950 की जगह लेगा। तीन नए आपराधिक विधेयक भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य बिल को राज्य सभा में पेश कर दिया गया है। गृह मंत्री अमित शाह ने इन विधेयकों को राज्यसभा के पटल पर रखा। ये विधेयक बुधवार को लोकसभा से पास हो चुके हैं। लोकसभा में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति और सेवा शर्तों से संबंधित विधेयक पास हो गया है। यह विधेयक राज्यसभा से पहले ही पास हो चुका है। अब इसे मंजूरी के लिए राष्ट्रपति के पास भेजा जाएगा

1541 views