राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले 400 किलो का ताला भेंट नहीं कर सके सत्यप्रकाश,दिल का दौरा पड़ने हुई मौत*
अलीगढ़ में ज्वालापुरी की गली नंबर पांच के निवासी ताला कारीगर सत्यप्रकाश शर्मा को दिल का दौरा पड़ा और उनका निधन हो गया। जिसने भी उनके निधन की खबर हुई, वह अपने आपको रोक न सका। वहां हर कोई बस यही कह रहा था कि पंडित जी का सपना अधूरा ही रह गया, वह 400 किलोग्राम के ताले को राम मंदिर के लिए देना चाहते थे, पर ऐसा न हो सका






