एमपी व छत्तीसगढ़ शपथ ग्रहण समारोह में कल पीएम सहित कई मंत्री होंगे शामिल

एमपी व छत्तीसगढ़ शपथ ग्रहण समारोह में कल पीएम सहित कई मंत्री होंगे शामिल*
बीजेपी ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री के नामों की घोषणा कर दी है। मध्य प्रदेश में मोहन यादव विधायक दल के नेता चुने गए हैं वहीं आदिवासी चेहरे विष्णुदेव साय को छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री चुना गया है। दोनों ही राज्यों में शपथग्रहण समारोह 13 दिसंबर को होगा। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों के शपथग्रहण समारोह में पीएम मोदी भी शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री के अलावा दो डिप्टी सीएम और कई मंत्री भी शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण कार्यक्रम भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में होगा। शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जेपी नड्डा और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के शामिल होने की भी उम्मीद हैं।

2077 views