सेंसेक्स 431 अंक चढ़कर 69,296 पर बंद,निफ्टी में भी 168 अंकों की रही तेजी*
शेयर बाजार नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। सेंसेक्स ने 69,381 का ऑल टाइम हाई बनाया तो वहीं निफ्टी ने भी 20,864 का हाई बनाया है। इससे पहले सोमवार को भी बाजार ने हाई बनाया था। आज सेंसेक्स 431 अंक बढ़कर 69,296 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में 168 अंक तेजी के साथ 20,855 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 में तेजी और 10 में गिरावट रही।






