देशभर में करीब 38 लाख शादी होने से होगा 4.74 लाख करोड़ का कारोबार:कैट

देशभर में करीब 38 लाख शादी होने से होगा 4.74 लाख करोड़ का कारोबार:कैट*
त्योहारों में रिकॉर्ड बिक्री के बाद शादियों के सीजन में देशभर में करीब 38 लाख विवाह होंगे। इससे 4.74 लाख करोड़ का कारोबार होगा। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने मंगलवार को यह दावा किया। संगठन के महासचिव प्रवीन खंडेलवाल ने बताया कि 23 नवंबर से शुरू होकर 15 दिसंबर तक चलने वाले शादियों के सीजन में विवाह और इससे जुड़ी विभिन्न सेवाओं की खरीद पर होने वाला खर्च पिछले साल की तुलना में करीब एक लाख करोड़ रुपये अधिक है। यह अर्थव्यवस्था और खुदरा व्यापार के लिए अच्छा संकेत है। पिछले साल देशभर में 32 लाख शादियां हुई थीं और 3.75 लाख करोड़ का कारोबार हुआ था।

1809 views