कांग्रेस पार्टी पिछड़ा वर्ग विरोधी सरकार:अमित शाह*
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार को राजस्थान में सत्तारूढ़ कांग्रेस को पिछड़ा विरोधी करार दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पिछड़ा वर्ग को आगे बढ़ाने का काम किया है। शाह किशनगढ़ बास में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, कांग्रेस पार्टी पिछड़ा वर्ग विरोधी सरकार है। इतने साल तक मंडल आयोग की रिपोर्ट का विरोध कांग्रेस पार्टी ने किया। पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक मान्यता नहीं दी। जबकि, मोदी जी ने पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक मान्यता दी। उन्होंने पेपर लीक प्रकरण को लेकर भी राज्य सरकार पर निशाना साधा और कहा कि भाजपा की सरकार आने पर भ्रष्टाचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।






