इलेक्ट्रिक वाहन खरीदेने वालों के लिए सरकार दीपावली से पहले सब्सिडी के रूप में देगी रिटर्न गिफ्ट

इलेक्ट्रिक वाहन खरीदेने वालों के लिए सरकार दीपावली से पहले सब्सिडी के रूप में देगी रिटर्न गिफ्ट*
इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने वालों को दीपावली के पहले सरकार सब्सिडी के रूप में रिटर्न गिफ्ट देगी। प्रदेशभर में इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने वालों की संख्या 30 हजार से अधिक है। करीब चार हजार वाहन स्वामियों को भुगतान करने की प्रक्रिया पूरी हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ईवी प्रोत्साहन योजना का शुभारंभ नौ या 10 नवंबर को करेंगे। उसके बाद ईवी खरीदने वालों को नियमित भुगतान होता रहेगा। प्रदेश सरकार इलेक्ट्रिक वाहन नीति को 14 अक्टूबर 2022 को लागू कर चुकी है, उसी समय से ईवी वाहन लेने वालों को सब्सिडी देने के निर्देश हैं ताकि अन्य लोग भी इन वाहनों को खरीदने के लिए प्रेरित हों। दोपहिया वाहन पर पांच हजार व कार पर एक लाख रुपये तक की सब्सिडी मिलनी है। तीन पहिया वाहन को छोड़कर अन्य में ह भी इसी तरह से सब्सिडी की दरें तय हैं। पोर्टल पर न आवेदन लेकर खरीदार के खाते में परिवहन विभाग सब्सिडी भेजेगा। नौ या 10 नवंबर को सीएम करीब 10 करोड़ से अधिक धनराशि सब्सिडी के रूप में बैंक खाते में भेजेंगे।

1675 views