*जनता से किया वादा, काम तो संजय शुक्ला ही करेंगे

*अंजली शुक्ला ने दी घर-घर दस्तक*

*जनता से किया वादा, काम तो संजय शुक्ला ही करेंगे*

इंदौर । विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 के कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला के समर्थन में उनकी पत्नी अंजली शुक्ला के द्वारा घर-घर दस्तक देकर जनसंपर्क किया गया । इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के लोगों से कहा कि काम तो संजय शुक्ला ही करेंगे ।

अपने पति के समर्थन में जल संपर्क करते हुए कल अंजली शुक्ला ने महावीर बाग छत्रपति नगर और उसके आसपास के क्षेत्र में घर-घर जाकर जनसंपर्क किया । उनके साथ महिलाओं का बड़ा समूह चल रहा था । उन्होंने हर घर पर जाकर न केवल अपने पति के लिए समर्थन मांगा बल्कि घर में मौजूद परिवार के सदस्यों से चर्चा भी की । इस चर्चा के दौरान उन्होंने पिछले 5 सालों में संजय शुक्ला के द्वारा क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों की जानकारी दी तो वही आने वाले समय में किए जाने वाले कार्यों के बारे में भी बताया ।

नागरिकों के साथ चर्चा में अंजली शुक्ला ने कहा कि मेरे पति ने 5 साल में क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं रखी । आने वाले 5 साल में भी विकास वही करेंगे । आप अपने इस बेटे को आशीर्वाद दीजिए और विकास करने के लिए फिर एक अवसर दीजिए ।

1541 views