मेरे फोन टैप कर जासूसी की कोशिश कर रही सरकार:अखिलेश*
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार उनके फोन की भी टैपिंग कराने की कोशिश कर रही है। संबंधित कंपनी ने संदेश भेजकर उन्हें सतर्क भी किया है। कहा कि इस मामले में वह कोई एफआईआर दर्ज नहीं कराएंगे। लेकिन इसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। कहा कि पूर्व की एक सरकार (कांग्रेस) ने नेताजी मुलायम सिंह यादव के फोन टैप कराए थे। वह सरकार भी चली गई और यह सरकार भी चली जाएगी। प्रदेश सपा मुख्यालय पर एक सवाल के जवाब में अखिलेश यादव ने कहा कि इस तरह से फोन सर्विलांस पर लगाना लोकतंत्र को खत्म करने जैसा है। सत्ताधारी अब विपक्षियों के फोन की जासूसी करवा रहे हैं। अखिलेश ने कहा कि जासूसी कराने वालों के अपने दल वाले इससे ज्यादा डरे हैं।






