सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि फोन टैप कर जासूसी करा रही भाजपा सरकार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि फोन टैप कर जासूसी करा रही भाजपा सरकार*
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने केंद्र की भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार उनका फोन टैप कर जासूसी कर रही है। उन्होंने कहा कि ऐसी कोशिशें लोकतंत्र को खत्म करने वाली हैं। यह लोकतंत्र को खत्म करने जैसा है। मेरा फोन हैक करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार मामले की जांच कराए। इस तरह की निगरानी लोकतंत्र के लिए खतरा है। अखिलेश यादव मंगलवार को मीडिया को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार 2024 के चुनाव में होने वाली हार को लेकर घबरा गई है इसलिए विपक्ष के नेताओं को ईडी का नोटिस भेजा जा रहा है।

1675 views