*इंदौर मे पले बड़े युवा पत्रकार प्रदीप भंडारी ने लंदन के नेहरू सेंटर मे अपने लेक्चर से धाक जमाई* 
*भारतीय लोकतंत्र की गहराई’ पर प्रकाश डाला।* इंदौर शहर मे पले बड़े और वर्तमान में नेशनल न्यूज़ चैनल में विशेष राजनेतिक विश्लेशक युवा पत्रकार प्रदीप भंडारी अपनी धारा प्रवाह भाषण शैली से सीमा पार तक धूम मचा रहे है। डेली कॉलेज से स्कूलिग और मणिपाल यूनिवर्सिटी से इंजिनीयरिंग् की पढाई पूरी करने के बाद भंडारी को मीडिया अधिक रास आया और अब वे पूरा समय इसी में दे रहे है ।राजनीतिक खबरों और प्रोग्राम को कवरेज करने वास्ते भंडारी ने देश की 400 से अधिक लोकसभा सीटो का दौरा किया और उन अनुभव पर एक पुस्तक भी लिख चुके है। भंडारी ने भारतीय लोकतंत्र की ताकत को सामने लाने वाले एक आकर्षक कार्यक्रम में, जन की बात के संस्थापक और प्रशंसित चुनाव विश्लेषक और प्रसारण पत्रकार प्रदीप भंडारी ने अंतर्दृष्टि साझा की , जो भारत की लोकतांत्रिक प्रणाली की विशिष्टता और लचीलेपन को रेखांकित करती है। भारतीय लोकतंत्र की गहराई” शीर्षक वाला यह कार्यक्रम लंदन के प्रतिष्ठित नेहरू सेंटर में हुआ और इसे सम्मानित भारतीय लेखक और राजनीतिक विश्लेषक शांतनु गुप्ता ने कुशलतापूर्वक संचालित किया।
1541 views





